UP CM के आगमन को लेकर डीएम, एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा | #NayaSaberaNetwork
जौनपुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। DM दिनेश कुमार सिंह एवं SP राजकरन नैय्यर द्वारा सनबीम इंटर कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रहेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर नीतीश सिंह, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
No comments