भाजपा जिला मछलीशहर की तरफ से रिकॉर्ड पौधरोपण | #NayaSaberaNetwork
- एक दिन में 419 बूथों पर 1000 से अधिक पौधरोपण
अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर की तरफ से पार्टी के गठित जिले के कुल 419 बूथों पर शनिवार को रिकॉर्ड 1094 पौधे लगाये गये। जिला महामंत्रीदृय राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव और डाॅ. अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को पार्टी सेवा सप्ताह के माध्यम से मना रही है। जिसमें मानव कल्याण के लिये पूरे देश के कार्यकर्ता लगे है। बताया कि पहले से चल रहे सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को जिले के सभी बूथों पर मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा ने दी है।
No comments