मल्हनी के कार्यकर्ता बीते हुए कल से ले सबक : अनिल राजभर | #NayaSaberaNetwork
- मल्हनी प्रभारी मंत्री ने नौपेड़वा व परशुरामपुर मण्डल के बूथ व सेक्टर प्रभारियों को किया संबोधन
अभिनव सिंह
नौपेड़वा, जौनपुर। सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री एवं मल्हनी प्रभारी अनिल राजभर ने कहा कि मल्हनी के कार्यकर्ता 2017 में हुए चुनाव को भूल बीते हुए कल से सबक लेते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाय। उन्होंने कहा कि पार्टी उपचुनाव को गंभीरता से लिया है कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव की जीत सुनिश्चित करने में लग जाय। अनिल राजभर सोमवार की शाम नौपेड़वा स्थित राम लखन कान्वेंट स्कूल एवं हसरौली गाँव में परशुरामपुर मण्डल के बूथ व सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सम्भव है कि 4-5 दिन में मुख्यमंत्री योगी खुद जौनपुर आकर मल्हनी कार्यकर्ताओं से वार्ता करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फौज की अग्रिम पंक्ति को घोरावल दस्ता की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि बूथ व सेक्टर पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता समीक्षा करें कि बीता चुनाव क्यों प्रतिकूल रहा। मल्हनी का चुनाव जंग की तरह जीतना है कार्यकर्ता यह सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि मल्हनी का चुनाव जीतकर हम इतिहास रच सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने लोगों के प्रति आभार जताते हुए जीत पर भरोसा दिलाया।
संचालन मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह ने किया। इस दौरान अजीत प्रजापति, अभय राय, सूर्यप्रकाश चौबे, परशुरामपुर मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्र, संजय मौर्या, अशोक शुक्ल, ललित मिश्र, आशीष जायसवाल, शैलेन्द्र दूबे, त्रिभुवन सिंह, श्यामनारायण गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सोनू सिंह प्रधान, अवनीश दूबे सरपंच सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
No comments