- श्री विद्याधर महिला महाविद्यालय पर छात्राएं सम्मानित
रतन लाल आर्य
बख्शा, जौनपुर। ऊंची उड़ान की सोच रखने वाला ही सफल हो पाता है। छात्र-छात्राओं को हमेशा दूर दृष्टि रखनी चाहिए। यह बातें श्री विद्याधर महिला महाविद्यालय सुल्तानपुर दरियावगंज के परिसर में विद्यालय प्रबंधक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद तिवारी ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए अपने उद्बोधन में कही। दरियावगंज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रतियोगिता परीक्षा कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को मेडल द्वारा सम्मानित किया गया।

श्री विनोद ने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आता रहता है जो लक्ष्य के प्रति बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। संस्थान अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। बच्चों में आगे बढ़ने की होड़ रहती है। कार्यक्रम में ·ोता सिंह प्रथम, प्रीती द्वितीय, शनि तिवारी तृतीय स्थान पर रही जबकि प्रांजल मिश्रा, साक्षी पाण्डेय, कृति यादव, रोली पाल, शांति चौहान, कंचन यादव, पल्लवी सिंह, सरोजनी, गुंजन एवं शालिनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, महासचिव पंकज यादव, विकास यादव सम्राट, विजय यादव, सलाहकार राजेश पाल, विनोद मिश्र, राजकुमार दूबे, विनोद यादव के अलावा शिक्षक राजेश तिवारी, धनंजय तिवारी, मोहनलाल यादव, दीपिका उपाध्याय, रोशनी दूबे मौजूद रही।
 |
Advt |
|
No comments