Jaunpur : सर्वेश मिश्र को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
कमलेश त्रिपाठी
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकासखण्ड स्थित ईशापुर गांव की पावन मिट्टी को सुगंधित करने वाले डॉ. सर्वेश कुमार मिश्र को राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय बांदरसिंदरी, किशनगढ़, अजमेर से हिन्दी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर परिवार के सदस्यों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष प्रकट किया है।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित छठवें दीक्षांत समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष, डॉ. के सिवन एवं कुलाधिपति डॉ. के कस्तूरीरंगन तथा कुलपति प्रो. अरूण कुमार पुजारी की गरिमामयी उपस्थिति में इन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इनका शोध सम्प्रति राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के हिन्दी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में 'काशीनाथ सिंह के उपन्यासों में समसामयिक यथार्थबोध" विषय पर हुआ है।
इन्होंने बताया कि शोध कार्य में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी अय्यर के साथ सभी आदरणीय सहायक आचार्य व शोधार्थियों का सतत सहयोग रहा। शोध कार्य सम्पन्न होने में डा. प्रदीप कुमार दुबे, डा. अखिलेश कुमार शर्मा, आशीष कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार यादव व रामसेवक यादव आदि मित्रगण का अविस्मरणीय सहयोग रहा। हिन्दी साहित्य की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में समसामयिक लेख की प्रस्तुति के अलावां साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में इनके लेख प्रकाशित हुए हैं। इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों के साथ मित्रों, साहित्य प्रेमियों तथा क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रकट की है।
|
|
No comments