जौनपुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा अपने प्रथम स्थापना दिवस शनिवार को प्रेमराजपुर में स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिलाओं व पुरूषों को कम्बल, फल व मिष्ठान का वितरण किया। इसके बाद पार्टीजनों ने सिपाह स्थित रचना विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों का हाल लेते हुये पुस्तक, टिफिन, बाक्स, फल, मिष्ठान आदि बांटा।
इस अवसर पर जिला प्रभारी/जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर, यादवेन्द्र सिंह, विनोद मौर्या, दिवेश सिंह, इम्तेयाज अहमद, आशुतोष सिंह, आनन्द सिंह, संदीप दुबे, गोरखनाथ निषाद, संदीप सिंह, डा. अनिल निषाद, रामकुमार बेनवंशी, नरेश राजभर, अनिल सोनकर, संजीव कुमार, अशफाक खान, आशीष सिंह, विजय प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, राजन त्रिपाठी, शोएब पठान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
 |
Advt |
|
No comments