Jaunpur : कांग्रेसियों ने फूंका सांसद प्रज्ञा ठाकुर का प्रतीक पुतला
प्रज्ञा ठाकुर को सांसद पद से बर्खास्त किया जाय : सत्यवीर सिंह
जौनपुर। प्रज्ञा ठाकुर ने जिस तरह से आतंकी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है वह भारतीय जनता पार्टी के चेहरे को उजागर करता है इससे पूर्व भी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे के खिलाफ जहर उगला था और नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श बताया था। जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानती है जिससे यह साबित होता है कि भाजपा की सरकार हिंदुस्तान को तोड़ने एवं बांटने वाली सोच के साथ खड़ी है। भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता है जिस तरह से नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाकर पूजा करते हैं और गर्व से अपने आप को भाजपा का कार्यकर्ता कहते हैं यह गंदी मानसिकता का पर्याय है। हम इसकी निंदा करते हैं। यह बातें यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंकते हुए चहारसू चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
बुधवार को संसद में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर चहारसू चौराहे पर पुतला फूंका और उसको सांसद पद से बर्खास्त करने की मांग की। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिखर द्विवेदी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद साजिद मानो, सृजन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, मोहम्मद सैफ, कामरान हैदर, जयमंगल यादव, चंद्रकेश प्रजापति, रहमान खान, बबलू गुप्ता, अजित यादव, नितिन सिंह, राजीव गुप्ता, चिंटू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
|
|
No comments