Jaunpur : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देख निहाल हुए श्रद्धालु
रामाज्ञा यादव
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तालामझवारा गांव में संजय चौबे के पैतृक के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पाँचवें दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें श्रीकृष्ण की झांकी देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। आजमगढ़ से पधारे कथावाचक पं. पंडित अशोक तिवारी द्वारा किये गये जन्म प्रसंग के साथ भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। उन्होंने पुष्पवर्षा कर कृष्ण आगमन का स्वागत किया। महिलाओं ने सोहर व मंगल गीत गाया। कथा वाचक ने ध्रुव के प्रसंग की कथा सुनाते हुए कहा कि जो भक्ति में लीन रहता है वहीं भगवान की ओर बढ़ता है और प्रभु भक्ति का वास्तविक सुख प्राप्त करता है। उन्होंने नाम स्मरण का महत्व बताते हुए कहा कि अजामिल ने अपने बेटे के नाम ही नारायण रख दिया था। अंत समय में उसका नाम पुकराने से ही स्वर्ग का भागी बना।
उन्होंने कथा के दौरान कहा कि जब जीव के जन्म जन्मांतर के पुण्यों का उदय होता है तब भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कंस के अत्याचारों को खत्म करने के लिए श्री कृष्ण के जन्म की कथा पर प्रकाश डाला। अंत में कथा व्यास ने भजनों के साथ कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया तो श्रद्धालु झूमने लगे। आयोजक मुख्य यजमान पं. संजय चौबे के द्वारा कृष्ण भगवान की आरती की गयी। बासुदेव की भूमिका में गोलू चौबे, बालकृष्ण के रुप में बालक बैदिक चौबे द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुति की गई। श्री कृष्ण के जन्म की झांकी ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर जयप्रकाश पाठक, गंगा सागर पाण्डेय, चंद्रभूषण त्रिपाठी, सुशील चौबे, सुरेंद्र नाथ चौबे, दुबरी चौबे, राममूरति चौबे, प्राणनाथ पाण्डेय, सत्यवान पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, हरिशंकर चौबे, सुभाष चौबे आदि मौजूद रहे।
|
|
No comments