Jaunpur : नेहरु बालोद्यान में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी 22-23 को
जौनपुर। 47वीं जवाहर लाल नेहरु विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2019 का आयोजन जनपद, मण्डल तथा राज्य तीन स्तरों पर कराया जाना है। 47वीं जवाहर लाल नेहरू राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2019 का मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी निर्धारित है।
प्रदर्शो को बनाने में सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्य विषय के अन्तर्गत 06 उप विषय निर्धारित किये गये है जिसमें सतत कृषि पद्धतियां, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक विकास, भावी परिवहन और संचार, शैक्षिक खेल तथा गणितीय प्रतिरुपण शामिल है। इस वर्ष जनपद स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी 22-23 नवम्बर को 11 बजे से नेहरु बालोद्यान इण्टर कालेज के वनविहार रोड शाखा पर होगा। यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक डा. सीडी सिंह ने दी।
|
No comments