Jaunpur News : संघ की शाखा बच्चों का खेल नहीं : अशोक | #NayaSabera
अखिलेश श्रीवास्तव | नया सबेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। कांग्रेस पार्टी ने संघ को रोकने एवं समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन संघ के सिपाही इतना मजबूत थे उनके अरमान पूरे नहीं हो पाए। यह बातें नगर के सुशीला पैलेश में आयोजित गुरु दक्षिणा के कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश अशोक जी ने कही।
उन्होंने कहा कि संघ सदैव लोगों को एक सूत्र में बाधने का प्रयास करता है। संघ क्या है इसको समझने की आवश्यकता है। संघ की शाखा बच्चों का खेल नहीं है यह हिन्दू समाज को एक सूत्र में जोड़ता है। इतना ही नहीं संघ में जुड़ने से समाज में परिवर्तन आता है। इसे गांव—गांव तक पहुंचाकर शाखा लगवाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जितना कर्म करता है उसे उतना ही फल मिलता है। यह बात गीता में भगवान कृष्ण ने भी कहा है। संघ के लोग राष्ट को परम् वैभव की कामना करते है जिससे हमारा राष्ट्र विश्वगुरू बन सके। इस दौरान जिला संचालक लक्ष्मीकांत तिवारी, सांसद बीपी सरोज, पूर्व विधायक एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश मिश्रा, जिला प्रचारक कमलेश जी, रमेश चन्द्र तिवारी, कृपाशंकर श्रीवास्तव, नन्दलाल मौर्य, विमल जी, राजेश गुप्ता, राजकुमार पटवा, परविन्द गुप्ता एवं सन्तोष चौरसिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम रिटायर पायलट ने किया।
Advt |
Advt |
No comments