Jaunpur News : शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि | #NayaSabera
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित का 81 वर्ष की अवस्था में दिल्ली में निधन हो गया। जिसकी जानकारी होने पर जौनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
शहर जौनपुर कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्व अध्यक्ष सै. परवेज हसन की अध्यक्षता में हुई। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोकसभा में नासिर रजा गुड्डू, जावेद शेखपुरा, संजय निषाद, त्रिभुवननाथ पुष्कर, सरफराज हुसैन, मो. इकबाल, सचिन चौरसिया, आसिफ आबदी, रामदेवल यादव, निजामुद्दीन, शब्बु, ज्ञान निषाद, मदसुदन बैंकर, अनिल सोनकर सहित कई लोग मौजूद रहे।
यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष साजिद मानु के आवास पर शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, विवेक यादव, ऋषिकेश सिंह, विकास उपाध्याय, अफजाल अहमद, अमित मिश्रा, नरेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र शर्मा, सृजन सिंह, अनंत श्रीवास्तव, पवन पटेल, राजीव निषाद, सत्यम श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
No comments