Jaunpur News : छात्रों ने जल शक्ति अभियान रैली निकालकर किया जागरूक | #NayaSabera
केके वर्मा | नया सबेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरहन हौदवाँ के छात्र—छात्राओं ने सोमवार को एक रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान व जल संचय के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चे बच्चियों ने भले ही आधी रोटी खायेंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे व जल ही जीवन है आदि गगनभेदी नारों के साथ लोगों को संदेश दिया तथा साथ ही हाथों में जल संचय व स्कूल चलो अभियान से संबंधित लिखे नारों की तख्तियां भी लहराते चल रहे थे। रैली को ग्राम प्रधान कृष्णा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो गांव में भ्रमण करते हुए विद्यालय पहुंचकर समाप्त हो गया। रैली में प्रधानाध्यापक विजय देव मिश्र व सहायक अध्यापक अमित कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |
No comments